मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अतुल सुभाष की मां के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेटा निकिता सिंघानिया के पास रहेगा

अतुल सुभाष की मां के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेटा निकिता सिंघानिया के पास रहेगा

बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी के कथित उत्पीड़न के कारण 9 दिसंबर 2024 को आत्महत्या कर ली थी। अब, सुप्रीम कोर्ट ने अतुल की मां अंजू देवी की मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने 4 वर्षीय पोते की कस्टडी की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि बच्चा अपनी मां, निकिता सिंघानिया के पास ही रहेगा। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अंजू देवी को यह अनुमति दी है कि वह कस्टडी के लिए निचली अदालत में अपील कर सकती हैं।

अंजू देवी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि निकिता और उसके परिवार ने अतुल को झूठे आरोपों में फंसाकर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया, जिससे अतुल ने आत्महत्या की। उन्होंने यह भी कहा कि निकिता के साथ बच्चा सुरक्षित नहीं है और वह उसे वापस लेना चाहती थीं।

इससे पहले, कोर्ट ने 19 जनवरी को निकिता सिंघानिया से कहा था कि वह अपने बेटे को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चा सुरक्षित है।

अतुल सुभाष का शव 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु स्थित उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। आत्महत्या से पहले अतुल ने एक वीडियो और 40 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को दोषी ठहराया था। अतुल और निकिता की शादी 2019 में हुई थी और उनके एक 4 वर्षीय बेटा भी है।

Share This
अगला लेख → मुख्यमंत्री योगी ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun