मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अब मेट्रो का टिकट Uber ऐप से भी मिलेगा, इस शहर में शुरू हुई सेवा

अब मेट्रो का टिकट Uber ऐप से भी मिलेगा, इस शहर में शुरू हुई सेवा

अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप उबर ऐप के जरिए भी मेट्रो ट्रेन का टिकट खरीद सकेंगे। उबर ने सोमवार को अपने ऐप में मेट्रो टिकटिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा सबसे पहले दिल्ली मेट्रो के साथ शुरू की गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने यह भी बताया कि साल 2025 में देश के तीन और शहरों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।

ओएनडीसी के कार्यवाहक सीईओ और सीओओ विभोर जैन ने उबर के ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ने को एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह भारत में भरोसेमंद और इंटरऑपरेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुंच को और मजबूत करेगा। अब दिल्ली के लोग उबर ऐप का उपयोग करके मेट्रो यात्रा की योजना बना सकेंगे, क्यूआर कोड आधारित टिकट खरीद सकेंगे और यात्रा से जुड़ी रीयल टाइम जानकारी भी देख सकेंगे।

इसके अलावा उबर ने यह भी बताया कि वह जल्द ही ओएनडीसी नेटवर्क के माध्यम से B2B लॉजिस्टिक्स सेवा भी शुरू करने जा रही है। इस सुविधा के जरिए व्यवसाय अपनी खुद की डिलीवरी टीम बनाए बिना, उबर के नेटवर्क से ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवाएं ले सकेंगे।

दिल्ली मेट्रो के साथ यह नई टिकटिंग सुविधा 19 मई से उबर ऐप पर शुरू हो चुकी है और यह ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) द्वारा संचालित है। यह भारत में उबर का किसी डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के साथ पहला एकीकरण है, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और ज्यादा आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह पहल 2024 में उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही की भारत यात्रा के दौरान ओएनडीसी के साथ किए गए एमओयू के बाद सामने आई है, जिसमें उबर ने देश के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मजबूत करने के लिए सहयोग का वादा किया था।

Share This
अगला लेख → सेंसेक्स 271 और निफ्टी 75 अंक टूटा, एटरनल व इंफोसिस के शेयरो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun