मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अभिभावकों के निशाने पर आए ‘स्कूल’ को कमिश्नर ने प्रदान की सुरक्षा

अभिभावकों के निशाने पर आए ‘स्कूल’ को कमिश्नर ने प्रदान की सुरक्षा

लखनऊ – पूरे देश में फैले कोरोना महामारी के बीच आज यानी 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन अभी भी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है इसलिए कुछ राज्यों में राज्यों में स्कूलों को कुछ शर्तों के साथ खोला जा रहा है।

ऐसे में इस कोरोना आपदा के चलते अन्य सभी क्षेत्रों तथा संस्थाओं की भाँति निजी विद्यालयों पर भी भारी संकट आ पड़ा है । अचानक ही ऑनलाइन शिक्षा आरम्भ करने की स्थिति आने पर भी लगभग सभी विद्यालयों ने बच्चों को भरसक प्रयास कर यथासंभव अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान कराई है।

जबकि सभी ज़रूरतमंद अभिभावकों को स्वयं आगे बढ़कर ज़रूरत के अनुसार छूट भी दी है। किंतु इस पर भी बहुत से अभिभावक पूरी छूट के लालच में अनावश्यक क्रोध व विरोध दिखा रहे हैं, तथा विद्यालय के स्टाफ़ के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। इन स्तिथियों के चलते कई विद्यालयों में धरना प्रदर्शन भी हो चुका है।

इसी क्रम में वरदान इंटरनेशनल एकेडमी , ख़र्गापुर, गोमती नगर में भी शुक्रवार को पता चला कि सोमवार को विद्यालय परिसर के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सूचना विद्यालय ने तत्काल अनेडेड प्राइवट स्कूल असोसीएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को दी । एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने वरदान इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक जीवन खन्ना व प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना का पूरा साथ दिया और शनिवार को ही लखनऊ कमिशनर ऑफ पुलिस सुजीत पांडेय को इस समस्या से निस्तारण पाने के लिए ज्ञापन दिया।

जिसके बाद कमिशनर सुजीत कुमार पांडेय ने तत्काल विद्यालयों पर आए इस संकट को संज्ञान में लिया । उनकी इस सक्रियता व त्वरित कार्रवाई के कारण आज विद्यालय में पूरी क़ानून व्यवस्था बनी रही व कोई धरना प्रदर्शन नहीं हो पाया। वरदान इंटरनेशनल एकेडमी तथा अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सभी सदस्य पुलिस कमिशनर सुजीत पांडेय का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share This
अगला लेख → बाहुबली अतीक अहमद पर चला योगी का बुलडोज़र,पैतृक गांव में बना …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun