मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, TRF को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का माना जिम्मेदार

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, TRF को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का माना जिम्मेदार

अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को करारा झटका देते हुए द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। TRF, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा संगठन है, जिसका मुख्यालय पाकिस्तान में है और वहीं से संचालित होता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे लेकर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें TRF को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराया गया, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी।

‘द हिंदू’ के अनुसार, रुबियो ने TRF को लश्कर का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह संगठन 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में नागरिकों के लिए सबसे घातक आतंकी संगठन साबित हुआ है। उन्होंने इस घोषणा को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। TRF ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी और यह भारतीय सुरक्षा बलों पर हमलों में भी शामिल रहा है।

इस घोषणा से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है, जो आतंकी संगठनों को पनाह देकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता रहा है। TRF पर अब कड़े प्रतिबंध लगने की संभावना है। भारत ने पहलगाम हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका के संयुक्त संकल्प को दर्शाता है।

Share This
अगला लेख → जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, जांच कमिट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun