मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बरेली पुलिस की दबिश: दिशा पाटनी फायरिंग केस का पांचवां आरोपी रामनिवास मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली पुलिस की दबिश: दिशा पाटनी फायरिंग केस का पांचवां आरोपी रामनिवास मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े कई शूटरों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर के बाद अब पुलिस ने पूरे गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है धीरे- धीरे पुलिस के हाथ जैसे सुराग लगते गए पुलिस उन्ही सुरागों के मदत से मुजरिमो तक पहुंची ।
बरेली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
शुक्रवार शाम बरेली के शाही थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस की टीम ने गैंग के दो शूटरों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी अनिल को भी गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद हुई है पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है ।
पुलिस जांच में सामने आया है कि रामनिवास राजस्थान के जैतारण के बेडकला गांव का निवासी है। वारदात से पहले वह बाइक चोरी करने की जिम्मेदारी संभाल रहा था। यही नहीं, 10 सितंबर की सुबह झुमका तिराहे पर उसकी मौजूदगी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इन तक पहुंच बनाई। एसएसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
दिल्ली पुलिस की मेहनत भरी कार्रवाई: दो शूटर गिरफ्तार
इधर, दिल्ली पुलिस ने भी फायरिंग कांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकुल और विजय तोमर (निवासी – बागपत) के रूप में हुई है। दोनों गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इन्हें आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया और इन पर बरेली जोन एडीजी ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में खुलासा हुआ कि 11 सितंबर को सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर इन्हीं दोनों ने दिशा पाटनी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
पुलिस की मुठभेड़ में दो शूटर एनकाउंटर में ढेर
इससे पहले, 12 सितंबर को दोबारा फायरिंग करने पहुंचे गैंग के शूटर अरुण और रविन्द्र पुलिस मुठभेड़ में ढेर किए जा चुके हैं। यानी अब तक पुलिस पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है और दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए हैं।
पूरी साजिश की जांच जारी
पुलिस अब नकुल और विजय तोमर को बी-वारंट पर कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से फायरिंग की पूरी साजिश, इसके मास्टरमाइंड और गैंग के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Share This
अगला लेख → जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, फा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun