मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अयोध्या में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, पंडाल जलकर खाक; 3 लोग झुलसे

अयोध्या में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, पंडाल जलकर खाक; 3 लोग झुलसे

अयोध्या के राजघाट क्षेत्र में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पंडाल में भीषण आग लग गई। यह महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा था और कार्यक्रम का समापन होना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवन के दौरान तेज हवा के कारण उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया, जिससे पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एंबुलेंस की मदद से कुल चार लोगों को इलाज के लिए भेजा गया, जिनमें तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत पंडाल को खाली कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना के दौरान यज्ञशाला से करीब 700 मीटर दूर भी आग लगने की सूचना मिली, जहां आग कैसे पहुंची, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हवन की चिंगारी से पास की गौशाला में भी आग फैल गई थी।

मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच के लिए टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश भी देखने को मिला, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया।

बताया जा रहा है कि यह 9 दिवसीय महायज्ञ था, जिसकी पूर्णाहुति घटना से करीब डेढ़ घंटे पहले ही हो चुकी थी। दयाशंकर सिंह ने कहा कि जब आग लगी, उस समय यज्ञशाला लगभग खाली हो चुकी थी, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो सका। प्रशासन अब पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share This
अगला लेख → अमृतसर में 400 करोड़ का मेगा होटल प्रोजेक्ट, 350 युवाओं को म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun