मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

युद्ध के बीच भी पंजाब सुरक्षित, पेट्रोल-डीजल और गैस की सप्लाई सामान्य: भगवंत मान

युद्ध के बीच भी पंजाब सुरक्षित, पेट्रोल-डीजल और गैस की सप्लाई सामान्य: भगवंत मान

पंजाब में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी तरह की घबराने वाली स्थिति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या जारी रखें।

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की थी, जिसमें वैश्विक हालात और युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समुद्री रास्तों में बाधा के कारण पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, लेकिन पंजाब में फिलहाल पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में इस समय करीब 12 दिन का पेट्रोल, 14 दिन का डीजल और लगभग 6 दिन का एलपीजी स्टॉक मौजूद है, जो सामान्य परिस्थितियों में पर्याप्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में किसानों के लिए डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी तरह की कमी नहीं है और लोग अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का भंडारण न करें।

सीएम मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और गृह विभाग के संपर्क में है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार चेकिंग कर रही हैं। हाल ही में सैकड़ों एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से बेचने की कोशिश की जा रही थी।

उन्होंने यह भी साफ किया कि लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी पेट्रोल पंप पर अनावश्यक भीड़ या लाइन लगने की स्थिति की तुरंत जांच की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरत के हिसाब से ही ईंधन और गैस का उपयोग करें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी बताया कि पंजाब देश के लिए अनाज उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है और संकट के समय हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से गेहूं की फसल की समय पर लिफ्टिंग और भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

Share This
अगला लेख → अयोध्या में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, पंडाल जलकर खाक; 3 लोग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun