मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अरविंद केजरीवाल के निवास पर बड़ी बैठक, पार्टी संगठन में हो सकते हैं बड़े फेरबदल

अरविंद केजरीवाल के निवास पर बड़ी बैठक, पार्टी संगठन में हो सकते हैं बड़े फेरबदल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक तौर पर कम नजर आ रहे हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने पंजाब का दौरा किया और वहां जनसभाओं को संबोधित किया। अब शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उनके आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

    यह बैठक खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि यह दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी की पहली PAC बैठक होगी। इसमें संगठन में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं और चुनावी हार के कारणों पर चर्चा होगी। साथ ही, कुछ पदाधिकारियों पर हार की जिम्मेदारी डाली जा सकती है।

    नए चेहरे संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
    बैठक में पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति भी तय कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गोपाल राय और दुर्गेश पाठक को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि पंजाब में चुनावी अभियान की कमान मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को सौंपी जा सकती है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम
    दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। 70 सीटों के इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं। भाजपा को कुल 45.56% वोट शेयर मिला, वहीं उसकी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) को 1.06% और लोजपा (रामविलास) को 0.53% वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने 43.57% वोट हासिल किए। इस चुनाव के साथ ही लगभग 27 वर्षों के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता हासिल कर ली, जबकि AAP का 10 साल का शासन समाप्त हो गया।

    Share This
    अगला लेख → अमेरिका और दक्षिण कोरिया की गतिविधियों पर भड़का उत्तर कोरिया…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 97% 💨 4 km/h
    Dehradun