मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आपकी त्वचा का निखार गायब हो गया है? तो डल स्किन को चमकदार बनाने के लिए घर पर बनाएं टोनर

आपकी त्वचा का निखार गायब हो गया है? तो डल स्किन को चमकदार बनाने के लिए घर पर बनाएं टोनर

गर्मियों के मौसम में त्वचा का प्राकृतिक निखार अक्सर फीका पड़ जाता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को तरोताजा और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में टोनर को जरूर शामिल करना चाहिए। घर पर बने इस प्राकृतिक टोनर में मौजूद तत्व आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस केमिकल फ्री टोनर को बनाने का सरल तरीका।

घर पर टोनर बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजे खीरे को अच्छे से पीसकर उसका रस निकाल लें। अब एक कटोरी में खीरे का रस और चावल का रस मिला लें। इसके बाद इसमें गुलाब का रस और थोड़ी सी ग्लिसरीन डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रखें कि यह टोनर कांच की कटोरी में ही बनाना चाहिए। आप इसे स्प्रे बॉटल में भरकर स्टोर कर सकते हैं।

इस्तेमाल का तरीका:
इस टोनर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सबसे पहले फेस वॉश से अपनी त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें। फिर इस टोनर को त्वचा पर स्प्रे करें और मसल कर लगाएं। आप इसे हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

फायदे:
इस टोनर को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा का निखार स्वाभाविक रूप से बेहतर हो सकता है। खासकर गर्मियों में इसका उपयोग त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और सनबर्न से राहत भी देता है। इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाकर आप त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर बना सकते हैं।

Share This
अगला लेख → सुबह या शाम, किस वक्त चलना सेहत के लिए बेहतर है, जानिए

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun