मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गोवा के करीब कर्नाटक का ये अद्भुत स्थान आपको चौंका देगा

गोवा के करीब कर्नाटक का ये अद्भुत स्थान आपको चौंका देगा

आजकल की तेज़-तर्रार जिंदगी में लोग अक्सर किसी शांत जगह पर अपनों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जहां एक ओर गोवा और दमन जैसी जगहों पर टूरिज़म की भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं अब लोग ऐसे अनछुए और शांत स्थानों की तलाश में रहते हैं जहां वो प्रकृति के बीच कुछ सुकून के पल बिता सकें। यदि आप भी ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, तो कर्नाटक का एक छोटा सा शहर गोकर्ण आपके लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है।

गोकर्ण समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है और यदि आपको समुद्र किनारे समय बिताना पसंद है, लेकिन आप गोवा नहीं जाना चाहते, तो गोकर्ण एक बेहतरीन विकल्प है। यहां के ताजगी से भरपूर समुद्र तटों के साथ-साथ आप ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं। गोकर्ण, गोवा के काफी करीब है, लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर, और यह कर्नाटक राज्य में स्थित है, लेकिन गोवा और कर्नाटक के बॉर्डर के पास स्थित है।

गोकर्ण अपने लहराते ताड़ के पेड़ों, शांतिपूर्ण समुद्र तटों और प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां से गोवा, मैंगलोर और हुबली जैसे प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स भी ज्यादा दूर नहीं हैं। गोकर्ण के सांस्कृतिक अनुभव और खूबसूरत दृश्यों को देखकर, एक बार यहां आकर आप बार-बार आने का मन जरूर करेंगे।

गोकर्ण में घूमने के लिए कुछ प्रमुख स्थल:

गोकर्ण बीच: गोकर्ण की यात्रा पर आकर यदि आपने गोकर्ण बीच का दौरा नहीं किया, तो आपकी यात्रा अधूरी रहेगी। यह बीच फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां का शांत वातावरण और सुंदर दृश्य आपके मन को सुकून देंगे। इसलिए इस बीच को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करना न भूलें।

महाबलेश्वर मंदिर: गोकर्ण में स्थित महाबलेश्वर मंदिर का दौरा करना भी जरूरी है। यह मंदिर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है, और यहां स्थित आत्मलिंग भगवान शिव की शक्तियों और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण चौथी शताब्दी में हुआ था।

Share This
अगला लेख → परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए सेलेब्स के ये 4 टिप्स फॉलो करे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun