मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आप सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें , इस मामले में कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

आप सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें , इस मामले में कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने संजय सिंह की गिरफ्तारी का आदेश दिया है.

दरअसल, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में समन जारी होने के बाद भी कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर यह आदेश जारी किया गया है. जिला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है.

आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला बंधुआकलां थाने का क्यों है. आरोप है कि सांसद ने बिना अनुमति के चुनावी रैली की.

विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडे ने बताया कि 13 अप्रैल 2021 को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप है कि सांसद सिंह अपनी पार्टी की सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में सुबह साढ़े तीन बजे हसनपुर गांव में सभा कर रहे थे, जिसकी उन्हें अनुमति नहीं थी. उनके साथ 50-60 लोग और भी थे. उनके कृत्य से महामारी अधिनियम और अन्य कानूनों का उल्लंघन हुआ है।

विवेचना के बाद पुलिस ने संजय सिंह, मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी, जगदीश यादव, मकसूद, सुकई, धर्मराज, जीशान, सहबान, सिकंदर, जलील व अजय को अभियुक्त बनाया और आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया. अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई, लेकिन सांसद अदालत में उपस्थित नहीं हुए और उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया गया.

Share This
अगला लेख → हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी, हर जरूरत को पूरा करने का बन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun