मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आयुर्वेद के नुस्खे अपनाकर नए साल में अपनी सेहत और फिटनेस को बेहतर बनाएं

आयुर्वेद के नुस्खे अपनाकर नए साल में अपनी सेहत और फिटनेस को बेहतर बनाएं

बस 5 दिन और, नया साल 2025 आने वाला है। हर साल, नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी लोग चाहते हैं कि इस नए साल में उनकी जिंदगी में खुशियां आएं। इसके लिए वे कई रिजॉल्यूशन भी लेते हैं, लेकिन क्या वे उन्हें पूरा कर पाते हैं? बहुत से लोग तो पिछले साल का अपना वादा भी भूल जाते हैं! खासकर हेल्दी लाइफस्टाइल और वर्कआउट के रिजॉल्यूशन की बात करें तो, क्या आप हर रोज 40 मिनट अपनी सेहत को देते हैं? जबकि यह सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ इम्यूनिटी कम होती है, शरीर कमजोर होता है और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए आज हम इस रिजॉल्यूशन की राह में आने वाली रुकावटों के बारे में बात करेंगे ताकि नया साल हेल्दी और फिटनेस से भरा हो।

रुकावटें जो आपकी फिटनेस रिजॉल्यूशन में आ सकती हैं:

  1. ‘सब कुछ परफेक्ट होने का इंतजार करना’: जैसे जब मौसम ठीक होगा, जब जॉब की टेंशन खत्म हो जाएगी, तब शुरू करेंगे। यह सोचकर लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत नहीं कर पाते।
  2. ‘कमिटमेंट से बचना’: वर्कआउट शुरू तो कर लेते हैं लेकिन बीच में छोड़ देते हैं, या फिर यह सोचते हैं कि अगर यह बेकार चला गया तो लोग क्या कहेंगे।
  3. ‘बजट से बाहर समझना’: हमें लगता है कि हेल्दी डाइट या जिम जाने का खर्चा हमें खर्चीला पड़ सकता है। यह सोच ही हमें एक्टिविटी शुरू करने से रोक देती है।
  4. ‘स्वाद के लालच में फंसा रहना’: जब हम लाइफस्टाइल सुधारने की कोशिश करते हैं, तो स्वाद और टेंप्टेशन हमारे आत्म-नियंत्रण को चुनौती देते हैं।

हेल्दी न्यू ईयर के लिए कुछ टिप्स:

  • वजन न बढ़ने दें
  • स्मोकिंग छोड़ें
  • समय पर सोएं और 8 घंटे की नींद लें
  • बीपी और शुगर चेक कराएं
  • वर्कआउट करें
  • मेडिटेशन करें

वर्कआउट क्यों जरूरी है?

  • शरीर को हाई एनर्जी मिलती है
  • दिमाग एक्टिव रहता है
  • नींद में सुधार आता है
  • बीपी कंट्रोल होता है
  • तनाव घटता है

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए:
1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 तुलसी पत्तियां उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज़ पिएं। इससे आपका हार्ट हेल्दी रहेगा।

लिवर को बचाने के लिए:

  • शुगर कंट्रोल करें
  • वजन कम करें
  • लाइफस्टाइल बदलें
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं

फेफड़ों को मजबूत बनाने के उपाय:

  • रोज़ प्राणायाम करें
  • दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर लें
  • त्रिकुटा पाउडर का सेवन करें
  • गर्म पानी पिएं
  • तला-भुना खाने से बचें

किडनी की सुरक्षा के लिए:

  • वर्कआउट करें
  • वजन कंट्रोल करें
  • स्मोकिंग से बचें
  • ज्यादा पानी पिएं
  • जंकफूड से बचें
  • पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमाल न करें

हाई बीपी वालों के लिए ध्यान रखने योग्य चीजें:

  • दंड-बैठक, शीर्षासन, सर्वांगासन से बचें

पेट और हेल्थ को सही रखने के लिए:

  • सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं
  • एक बार में 1-2 लीटर पानी पिएं
  • पानी में सेंधा नमक और नींबू मिला सकते हैं
  • पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें

अगर आप सच में नए साल को हेल्दी और खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाइए, छोटे-छोटे लक्ष्य तय कीजिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कीजिए।

Share This
अगला लेख → धीमी गति से चलना आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun