मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

आरोपी ने सैफ अली खान के घर में कैसे किया प्रवेश? फिल्मी तरीके से रची थी साजिश

आरोपी ने सैफ अली खान के घर में कैसे किया प्रवेश? फिल्मी तरीके से रची थी साजिश

सैफ अली खान पर हमले का मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस की हिरासत में है। उसे 24 जनवरी तक रिमांड पर भेजा गया है, और पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच, इस मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वही कपड़े बरामद किए हैं, जो उसने वारदात के दौरान पहने थे। इसके अलावा, पुलिस ने वह शर्ट भी बरामद की है, जिसे शहजाद ने सैफ पर हमले के बाद सड़क पर पहना था।

पुलिस ने शहजाद के पास से मोबाइल फोन और दुकान से खरीदी गई ईयरफोन भी जब्त किए हैं। कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी ने सैफ के घर के बाथरूम की खिड़की से घुसकर हमला किया था। खिड़की की जाली टूटी हुई थी, जिससे वह अंदर आ गया और वारदात के बाद वही रास्ता अपनाकर फरार हो गया।

आरोपी ने सीढ़ियों से दसवीं मंजिल तक पहुंचने के बाद फायर डक के पास एक पाइप का सहारा लिया और पाइप से चढ़ते हुए टूटी जाली वाली खिड़की के पास पहुंचा। घर में हो रहे शोर-शराबे से चारों पुरुष मेड डर गए थे, और उनमें से एक तो छुप गया था। वारदात के बाद सैफ ने दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया था, जिस वजह से आरोपी उसी बाथरूम की खिड़की से भागने में सफल रहा।

आरोपी बांग्लादेश का निवासी है, और पुलिस को उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जब पुलिस ने उसके फोन से उसके माता-पिता से संपर्क किया, तो उन्होंने पुष्टि की कि शहजाद उनका बेटा है। शहजाद ने बांग्लादेश में 12वीं तक पढ़ाई की है और स्कूल स्तर पर खेलकूद में भाग लेता था।

Share This
अगला लेख → इमरजेंसी फिल्म रिव्यू: कंगना रनौत की परफॉर्मेंस में दम , जान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun