इंडियन ऑयल में जूनियर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 246 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अब सवाल यह उठता है कि सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
IOCL भर्ती 2024: पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
जूनियर ऑपरेटर (ग्रेड 1) – 215 पद
जूनियर अटेंडेंट (ग्रेड 1) – 23 पद
जूनियर बिजनेस असिस्टेंट – 8 पद
IOCL भर्ती 2024: वेतनमान
सिलेक्शन होने पर उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा:
जूनियर ऑपरेटर (ग्रेड 1) – ₹23,000 से ₹78,000 प्रति माह
जूनियर अटेंडेंट (ग्रेड 1) – ₹23,000 से ₹78,000 प्रति माह
जूनियर बिजनेस असिस्टेंट – ₹25,000 से ₹1,05,000 प्रति माह
IOCL भर्ती 2024: आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। आयु संबंधी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
IOCL भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
1. IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन करें।
4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5.सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।