मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इन भारतीय खिलाड़ियों के लिए आई खुशखबरी, ICC ने किया ये बड़ा ऐलान

इन भारतीय खिलाड़ियों के लिए आई खुशखबरी, ICC ने किया ये बड़ा ऐलान

भारतीय टीम की मेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो गया है। पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया अपना अगला मैच बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले आईसीसी ने दो भारतीय खिलाड़ियों का ऐलान किया है. आईसीसी ने इन खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है.

ICC ने किया बड़ा ऐलान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के लिए ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में तीन पुरुष खिलाड़ी हैं जिनमें एक इंग्लैंड का बल्लेबाज और दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. ये वो दो भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशिया कप में भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, तीन खिलाड़ियों को विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। इसमें दो दक्षिण अफ्रीकी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी मौजूद हैं.

इनमें दो भारतीय भी शामिल हैं

भारत के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और खतरनाक बल्लेबाज शुबमन गिल को आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को भी नॉमिनेट किया गया है। 24 वर्षीय शुबमन गिल ने सितंबर में खेले गए आठ वनडे मैचों में 80 की औसत से 480 रन बनाए, जिसमें कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार मैचों में 74 और 104 रन शामिल हैं। मोहम्मद सिराज की बात करें तो उन्होंने 6 वनडे मैचों में कुल 11 विकेट लिए हैं.

Share This
अगला लेख → Lucknow : रमाबाई अंबेडकर मैदान में 2 नवंबर को अनुसूचित जाति …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun