मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

ईडी ने गांधी परिवार पर कसा शिकंजा, नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई

ईडी ने गांधी परिवार पर कसा शिकंजा, नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और अन्य के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 9 अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई थी, जिसकी जांच स्पेशल जज विशाल गोगने ने की। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल 2025 की तारीख तय की है।

क्या है मामला?
यह पूरा मामला ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL)’ और ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच हुए आर्थिक लेनदेन से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि इन कंपनियों के ज़रिए मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया। अब ईडी द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

चार्जशीट में शामिल अन्य नाम
इस चार्जशीट में सैम पित्रोदा के अलावा सुमन दुबे और कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। ईडी ने यह चार्जशीट मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) की धारा 44 और 45 के तहत दाखिल की है। ये धाराएं गंभीर और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती हैं।

आगे क्या होगा?
कोर्ट ने कहा है कि वह इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार 25 अप्रैल को करेगी। उस दिन यह तय किया जाएगा कि आरोपों के आधार पर मुकदमा चलेगा या नहीं। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए यह तारीख काफी अहम साबित हो सकती है।

Share This
अगला लेख → विटामिन की भारी कमी बनसकती है कमजोर नजर का कारण, इन खाद्य पद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun