मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ईडी ने पूर्व विधायक बलजीत यादव के कई स्थानों पर रेड की, कई जिलों में कार्रवाई

ईडी ने पूर्व विधायक बलजीत यादव के कई स्थानों पर रेड की, कई जिलों में कार्रवाई

जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी राजस्थान के कई इलाकों में की जा रही है, जिनमें जयपुर, अलवर और दौसा के अलावा हरियाणा के रेवाड़ी में भी कार्रवाई जारी है। जयपुर के श्याम नगर इलाके में स्थित उनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है और तलाशी अभियान चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला स्कूलों के लिए खेलकूद के सामान और फर्नीचर आपूर्ति टेंडर से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का है। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह यादव के खिलाफ यह जांच स्कूलों को खेल सामग्री की आपूर्ति के नाम पर विधायक निधि के कथित दुरुपयोग और गबन से संबंधित है।

सूत्रों का कहना है कि कुल नौ स्थानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं, जिनमें जयपुर और अलवर के अलावा हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र भी शामिल हैं। हालांकि, पूर्व विधायक बलजीत यादव से इस मामले में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

इस पूरी जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि फर्नीचर और खेलकूद सामग्री के नाम पर विधायक निधि का किस तरह दुरुपयोग किया गया और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों या संगठनों की भूमिका क्या रही। ईडी की टीम इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

Share This
अगला लेख → भारत के इस राज्य में 'मंकीपॉक्स' का पहला केस सामने आया, मरीज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun