मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

उत्तर कोरिया ने दागीं 10 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान की ओर बढ़ा तनाव

उत्तर कोरिया ने दागीं 10 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान की ओर बढ़ा तनाव

मध्य पूर्व में जारी सैन्य तनाव के बीच एक बार फिर उत्तर कोरिया की गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की दिशा में 10 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई आशंकाएं पैदा हो गई हैं। इस मिसाइल परीक्षण की पुष्टि दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) और जापानी मीडिया संस्थान NHK ने भी की है।

जानकारी के अनुसार ये मिसाइलें शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे प्योंगयांग के सुनान इलाके से लॉन्च की गईं। जापान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि सभी मिसाइलें समुद्र में गिर गईं। इस साल यह उत्तर कोरिया का तीसरा बड़ा मिसाइल परीक्षण माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री किम मिन-सीओक के बीच अचानक मुलाकात हुई थी। इस बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग-उन के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए बातचीत की इच्छा जताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किम जोंग-उन बातचीत करना चाहते हैं तो अमेरिका इसके लिए तैयार है।

हालांकि उत्तर कोरिया की ओर से इस पहल का जवाब मिसाइल परीक्षण के रूप में सामने आया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से यह संकेत मिलता है कि फिलहाल किम जोंग-उन बातचीत के मूड में नहीं हैं और वे अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं।

विश्लेषकों के मुताबिक यह मिसाइल परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम शील्ड के जवाब में भी हो सकता है, जो 9 मार्च से शुरू हुआ है। हालांकि इस बार इस अभ्यास का पैमाना पिछले साल की तुलना में काफी कम रखा गया है, लेकिन उत्तर कोरिया इसे अपने खिलाफ सैन्य तैयारी मान रहा है।

इस बीच किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने भी कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि दुश्मन ताकतों की ओर से किए जा रहे सैन्य उकसावे के अकल्पनीय और भयावह परिणाम हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ सकता है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

Share This
अगला लेख → केजरीवाल और भगवंत मान ने किया निवेशकों का स्वागत, पंजाब में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun