मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में प्रधान ही चलाएंगे गांव की सरकार, योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपी में प्रधान ही चलाएंगे गांव की सरकार, योगी सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद गांवों की सत्ता फिलहाल मौजूदा ग्राम प्रधानों के हाथों में ही बनी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि इस संबंध में सरकार जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेगी।

प्रदेश में यह पहली बार होगा जब ग्राम पंचायतों में प्रशासक समिति के रूप में खुद ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे पहले जब भी पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाए, तब गांवों के एडीओ पंचायत या सचिव को प्रशासक नियुक्त किया जाता था और ग्राम प्रधानों के वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिए जाते थे। लेकिन इस बार सरकार ने नई व्यवस्था लागू करते हुए प्रधानों को ही गांव की व्यवस्था संभालने का अधिकार देने का फैसला किया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो सके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ओबीसी आरक्षण को लेकर बनी स्थिति मानी जा रही है। सरकार द्वारा ओबीसी आयोग के गठन के बाद भी चुनावी प्रक्रिया पूरी होने में करीब छह महीने का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अब पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सरकार का मानना है कि यदि पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति समय पर नहीं की जाती, तो गांवों में विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसी वजह से सरकार ने मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने का फैसला लिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं और सरकारी कार्यों की निरंतरता बनी रहे।

नई व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधानों का संवैधानिक कार्यकाल भले ही समाप्त हो चुका हो, लेकिन वे अब प्रशासक की भूमिका में गांव की सरकार चलाते रहेंगे। इससे गांवों में चल रहे विकास कार्यों, पंचायत स्तर की योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि हाल ही में ग्राम प्रधानों ने सचिवों को प्रशासक बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन भी किया था। वहीं अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार गांव स्तर पर कोई बड़ा विवाद खड़ा नहीं करना चाहती थी। ऐसे में सरकार ने राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन साधते हुए मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।

सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण प्रशासन में स्थिरता बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं और विकास कार्यों में रुकावट आने की संभावना कम हो जाएगी।

Share This
अगला लेख → IPL में ‘सलाम मुंबई’ पर सियासी संग्राम, BJP ने उठाई ‘नमस्कार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,657 +2 (+0%)
निफ्टी 24,256 +6 (+0.02%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun