मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एक्टर अनुपम खेर का फर्जी वीडियो वायरल , सट्टेबाजी एप में इस्तेमाल की गई आवाज, शिकायत दर्ज

एक्टर अनुपम खेर का फर्जी वीडियो वायरल ,  सट्टेबाजी एप में इस्तेमाल की गई आवाज, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का एक फर्जी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और चिंता जताई. इस वीडियो में अनुपम खेर की आवाज का इस्तेमाल गैरकानूनी तरीके से एक सट्टेबाजी ऐप के लिए किया गया है. अनुपम खेर ने फर्जी सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। बता दें, अनुपम खेर से पहले कई अन्य कलाकारों का नाम गलत तरीके से डीपफेक वीडियो से जोड़ा जा चुका है।

इस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी एक्स पर शेयर किया है. इसमें उनकी एआई पब्लिक वॉइस सुनाई दे रही है। वीडियो में वे कहते हैं, ‘नमस्कार दोस्तों, क्या आप इस आईपीएल में हार झेलकर थक गए हैं, तुरंत रेहान मलिक के टेलीग्राम चैनल से जुड़ें। रेहान मलिक ने इस आईपीएल में सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है क्योंकि उन्होंने लगातार आठ मैचों में अपने सभी सट्टेबाजों को मुनाफा दिलाया है। अगर आप भी इस आईपीएल में मुनाफा कमाना चाहते हैं तो तुरंत उनके टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

एक्टर की इस पोस्ट पर कई यूजर्स भड़क गए हैं. लोग जल्द से जल्द रेहान मलिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने एआई के खतरों के बारे में भी चिंता व्यक्त की। बता दें, इससे पहले अनूप सोनी भी ऐसे डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं. अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वह बतौर निर्देशक बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयण में भी नजर आएंगे, जो 24 मई को रिलीज होगी.

Share This
अगला लेख → Shah Rukh Khan की अचानक बिगड़ी तबीयत , अस्पताल मे हुए भर्ती

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun