मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चा जोरों पर, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में मां ने बताया शुभ मुहूर्त

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चा जोरों पर, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में मां ने बताया शुभ मुहूर्त

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों को पहली बार बिग बॉस 15 के दौरान एक साथ देखा गया था, जहां उनके बीच प्यार पनपा। तब से लेकर अब तक यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर कभी छुपी नहीं और खुलकर इस बारे में बात करती रही है। चार साल से भी ज्यादा समय से डेटिंग कर रहे इस कपल की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। उनके फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही अपने करियर में व्यस्त हैं और इस विषय पर ज्यादा बात करने से बचते रहे हैं। लेकिन हाल ही में तेजस्वी की मां ने एक शो में आकर कुछ ऐसा खुलासा किया जिससे फैंस खुशी से झूम उठे।

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों रणवीर बरार, फराह खान और विकास खन्ना द्वारा होस्ट किए जा रहे शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। होली स्पेशल एपिसोड के दौरान तेजस्वी की मां भी शो में पहुंची थीं और उन्होंने अपनी बेटी का सपोर्ट किया। मां-बेटी ने मिलकर एक डिश तैयार की, जिसकी जजों ने खूब तारीफ की। इसी दौरान फराह खान ने तेजस्वी की मां से उनकी शादी के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि तेजस्वी 2025 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

यह सुनकर तेजस्वी खुद हैरान रह गईं। फराह ने आगे पूछा कि क्या दूल्हा करण कुंद्रा होंगे? इस पर तेजस्वी की मां ने मुस्कुराते हुए हां कहा और इस तरह करण के साथ तेजस्वी की शादी की अटकलों को और बल मिल गया। इस जवाब पर शो में मौजूद अन्य प्रतियोगियों ने खुशी जताई और तालियां बजाईं। जैसे ही यह क्लिप ऑनलाइन रिलीज हुई, यह तेजी से वायरल हो गई।

फैंस का रिएक्शन
फैंस इस अपडेट को सुनकर बेहद खुश हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। एक फैन ने लिखा, ‘जब तक मैं उनकी शादी की तस्वीरें नहीं देख लेती, जहां तेजस्वी मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ घोड़ी पर बैठी हों, मैं यकीन नहीं करूंगी।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने तेजस्वी की मां से अनुरोध किया, ‘आंटी, इस साल ही शादी करवा दो, इंतजार नहीं हो रहा!’

Share This
अगला लेख → रणबीर से हैंडसम यह स्टारकिड, कियारा संग डेब्यू, फ्लॉप के बाद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun