मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड 2025 जारी, इस तरह करें डाउनलोड

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड 2025 जारी, इस तरह करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये हाॅल टिकट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध हैं, जिसे स्कूल के प्रिंसिपल डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा हिंदी भाषा पेपर से शुरू होकर गणित के पेपर पर समाप्त होगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में होगा, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

परीक्षा में शामिल होने से पहले, छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र का गेट 8.45 बजे बंद कर दिया जाएगा, और छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉगिन विवरण भरकर सबमिट करें।
  4. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

पिछले साल, मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर टॉप किया था, वहीं साइंस स्ट्रीम में अंशिका मिश्रा ने 493 अंक और कॉमर्स स्ट्रीम में मुस्कान डांगी ने 493 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।

Share This
अगला लेख → कोरोना के बाद बच्चों का दिमाग हुआ तेज, गणित में बढ़ी दक्षता …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun