एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, स्टूडेंट्स रखें तैयारियां पूरी
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से फिलहाल रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, छात्र-छात्राएं MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in – पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “MPBSE Class 10th Result 2025” या “MPBSE Class 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट एक नई विंडो में खुल जाएगा।
- अब छात्र अपने रिजल्ट को स्क्रीन पर देख सकते हैं।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में लगभग 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
पिछले वर्ष (2024) में MP Board का रिजल्ट 24 अप्रैल को जारी किया गया था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस वर्ष भी परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।