मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

ऐश्वर्या राय के स्पीच देने के दौरान, जया बच्चन और प्रीति के बीच हो रही चिट-चैट ने यूजर्स को किया परेशान

ऐश्वर्या राय के स्पीच देने के दौरान, जया बच्चन और प्रीति के बीच हो रही चिट-चैट ने यूजर्स को किया परेशान

बच्चन परिवार हमेशा ही मीडिया और पब्लिक अटेंशन का केंद्र रहा है, चाहे वह अमिताभ बच्चन हों या उनकी बेटी-बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन। हाल ही में ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कथित तकरार की खबरें सामने आई थीं। कई बार ऐश्वर्या को पब्लिक इवेंट्स में बच्चन परिवार, खासकर अपने पति अभिषेक बच्चन से भी अलग-थलग देखा गया था, जिससे इस मुद्दे ने और तूल पकड़ा। हालांकि, कुछ हालिया इवेंट्स में अभिषेक और ऐश्वर्या को एक साथ देखा गया, जिससे उनके फैंस को राहत मिली।

इस बीच, ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फिल्म “देवदास” के पारो अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ प्रीति जिंटा और सास जया बच्चन भी हैं। ऐश्वर्या अपनी विनिंग स्पीच दे रही थीं, तभी प्रीति और जया आपस में बातें करने लगती हैं और कुछ अजीब प्रतिक्रियाएं देती हैं, जिस पर ऐश्वर्या का ध्यान भटक जाता है और वह भी दोनों की ओर देखती हैं।

यह वीडियो फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान का है, और इस समय ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू नहीं बनी थीं। वीडियो देखने के बाद ऐश्वर्या के फैंस नाराज हो गए हैं और कई यूजर्स ने प्रीति जिंटा और जया बच्चन को उनके व्यवहार को लेकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “प्रीति जिंटा को ऐश्वर्या राय से जलन है,” जबकि दूसरे ने कहा, “हर कोई उनसे जलता है, क्योंकि वह क्वीन हैं।”

पिछले कुछ महीनों से बच्चन परिवार में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं, और ऐश्वर्या राय को परिवार के साथ बहुत कम देखा जा रहा था, जिससे इस मुद्दे पर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। इसके बावजूद, हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक को कई इवेंट्स में साथ देखा गया, जिससे तलाक की अफवाहों को विराम मिला। इसी बीच, अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं।

Share This
अगला लेख → बॉलीवुड के इस अभिनेता ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में फ्रंटलाइन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun