मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ओडिशा : चाचा ने ‘अहंकारी’ कहा तो भतीजे ने कर डाली हत्या, कटे सिर के साथ पहुंचा थाने

ओडिशा : चाचा ने ‘अहंकारी’ कहा तो भतीजे ने कर डाली हत्या, कटे सिर के साथ पहुंचा थाने

ओडिशा के क्योंझर जिले के कइंसारी गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद, आरोपी भतीजा कटा हुआ सिर लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम कबी देहुरी है, और उसने अपने चाचा हरि देहुरी की कुल्हाड़ी से हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गांव में आयोजित ‘दंड नाच’ उत्सव के दौरान रात करीब 10 बजे हुई। पूरे गांववाले उत्सव में व्यस्त थे, तभी कबी ने गांव के पास एक बगीचे में अपने चाचा पर हमला किया। हरि की मौके पर ही मौत हो गई और कबी ने उनका सिर काट लिया। इसके बाद, आरोपी सिर हाथ में लेकर शुआकाटी पुलिस चौकी पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

अर्जुन देहुरी, मृतक हरि के भाई और आरोपी कबी के चाचा ने बताया कि कुछ दिनों पहले, हरि और कबी के बीच एक मामूली विवाद हुआ था। उस वक्त हरि ने कबी से शिकायत की थी कि उनके परिवार को अहंकार है, जिसके कारण वे उनकी बेटी की शादी में शामिल नहीं हुए थे। यह बात कबी को बुरी तरह से नाराज कर गई थी और उसने प्रतिशोध लेने की ठान ली थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके। यह खौ़फनाक वारदात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Share This
अगला लेख → बॉलीवुड में हिट होने के बाद अचानक गायब हो गए ये 5 सितारे, घर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun