मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर हमला, गुंडों ने की बदसलूकी, 8 आरोपी पकड़े गए

लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर हमला, गुंडों ने की बदसलूकी, 8 आरोपी पकड़े गए

प्रदेश की राजधानी में पुलिस की सख्ती के बावजूद दबंगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ये असामाजिक तत्व न केवल आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला कृष्णानगर थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के पास का है, जहां शराब के नशे में चूर कुछ युवकों ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी और मारपीट की।

मंगलवार रात को ये युवक शराब की दुकान के बाहर हंगामा कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें सड़क पर अव्यवस्था फैलाने से रोका, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दरोगा और सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ते देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

इस घटना में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ जायसवाल, मोहित बाजपेयी, अभय सिंह, संतोष कुमार, रावत, सच्चिदानंद पांडेय, सर्वेश पाल, हिमांशु रावत और अमन सक्सेना के नाम शामिल हैं। वहीं, फरार आरोपियों शिखर गुप्ता और मयंक शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Share This
अगला लेख → LoC पर बड़ा बम धमाका, सेना के दो जवान शहीद, एक की हालत नाजुक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,577 +811 (+1.06%)
निफ्टी 24,232 +247 (+1.03%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun