मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गाजियाबाद में चेक बाउंस मामले में आरोपी को सख्त सजा, एक साल कैद और 8.66 लाख रुपये जुर्माना

गाजियाबाद में चेक बाउंस मामले में आरोपी को सख्त सजा, एक साल कैद और 8.66 लाख रुपये जुर्माना

चेक बाउंस के एक पुराने मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को एक वर्ष की सजा और भारी जुर्माना ठोका है। यह मामला लोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें कोर्ट ने आरोपी शशिकुमार को दोषी करार देते हुए उसे एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, कोर्ट ने उस पर आठ लाख 66 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है।
यह मामला बेहटा हाजीपुर निवासी विमला देवी द्वारा दर्ज कराया गया था। पीड़िता वर्ष 2014 में एक ज़रूरत के समय शशिकुमार को साढ़े छह लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार मांग करने के बाद वर्ष 2017 में आरोपी ने चेक दिए, लेकिन वे बैंक से बाउंस हो गए।
इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ धारा 138, एनआई एक्ट के अंतर्गत वाद दायर किया। यह मुकदमा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट-1) धर्मप्रकाश की अदालत में चला। मंगलवार को अदालत ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।
इस फैसले से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि आर्थिक लेन-देन में धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और न्यायपालिका ऐसे मामलों
में सख्ती से पेश आएगी।

Share This
अगला लेख → घर में अचानक पीपल का उगना देता है आध्यात्मिक संकेत, हटाते सम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun