मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

ओवैसी के गढ़ योगी,कहा फैज़ाबाद जब अयोध्या हो सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं हो सकता?

ओवैसी के गढ़ योगी,कहा फैज़ाबाद जब अयोध्या हो सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं हो सकता?

हैदराबाद – यूपी के CM योगी आदित्यनाथ हैदराबाद में TRS और AIMIM पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम के दो भाई हमेशा उल्टा बोलते हैं और टीआरएस को एआईएमआईएम जैसे नमूने अराजकता फैलाने के लिए मिल गए हैं. उन्होंने कहा कि जब देश के सारे नेता सो रहे थे तो प्रधानमंत्री COVID-19 वैक्सिन के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की लैब का दौरा कर रहे थे. आपके बीच भी आए थे. टीआरएस के मुख्यमंत्री तो आज तक हैदराबाद की लैब में गए भी नहीं होंगे.

हैदराबाद के मलकजगिरि और शालीबंदा लाल दरवाजा के अलका थिएटर ग्राउंड में आयोजित जनसभा के दौरान कही. उन्होंने टीआरएस और एआईएमआईएम पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए. हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि एआईएमआईएम के एक विधायक ने जब संविधान की शपथ लेने की बात आई, तो उन्होंने हिंदुस्तान बोलने से इनकार कर दिया. हिंदुस्तान के नाम पर शपथ नहीं ली. हिंदुस्तान में रहेंगे, हिंदुस्तान का खाएंगे, लेकिन जब संविधान की शपथ हिंदुस्तान के नाम पर लेने की बात आएगी, तो हिंदुस्तान नाम बोलने में संकोच करेंगे, यही एआईएमआईएम की असलियत है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोग मुझसे पूछ रहे थे क्या हैदराबाद भाग्य नगर हो सकता है. मैंने कहा क्यों नहीं. उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई, हमने फैजाबाद को अयोध्या कर दिया. इलाहाबाद को प्रयागराज कर दिया तो फिर हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं हो सकता? भाग्य नगर तो सम्पन्नता और विकास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए तेलंगाना और हैदराबाद से भारी संख्या में कारसेवक गए थे. आपके पूर्वज इसके लिए लगातार आंदोलन करते रहे, लेकिन कुछ लोग थे, जो आपकी आस्था का अपमान करते रहे.

Share This
अगला लेख → केंद्र और किसानों के बीच बैठक बेनतीजा,3 को फिर होगी बातचीत, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun