केंद्र और किसानों के बीच बैठक बेनतीजा,3 को फिर होगी बातचीत, आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली – किसानो द्वारा चल रहा धरना अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है, प्रदर्शन खत्म करने को लेकर किसान नेताओं और सरकार के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही. किसानों और सरकार के नुमाइंदों के कमेटी के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया.अब 3 दिसंबर को होने वाली बैठक में कोई नतीजा निकलने की उम्मीद जताई जा रही है. दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में किसानों की ओर से अलग अलग संगठनों के 35 नेता शामिल हुए. वहीं सरकार की ओऱ से तीन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोमप्रकाश शामिल हुए.
बैठक के बाद कृषि मंत्री ने कहा,आज किसान यूनियन के नेता आए थे, तीसरे दौर की वार्ता सम्पन्न हुई. आज की वार्ता काफी सफल रही, परसों चौथे चरण की वार्ता होगी. परसों किसान अपने मुद्दे लेकर आएंगे और उन पर विंदुवार चर्चा होगी. हमारा कहना था कि एक छोटा ग्रुप बने लेकिन किसानों ने कहा कि सबसे बात होनी चाहिए. हम किसानों की इस बात से भी कोई आपत्ति नहीं है. हमारी किसान भाइयों से अपील है कि आंदोलन खत्म करें और बात करें.
बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा,आंदोलन जारी रहेगा, तीन अध्यादेश डेथ वारंट है. सरकार मसला नहीं हल करना चाहती. सरकार चाहती है कि छोटी कमेटी बनाई जाए. लेकिन यह किसी एक संगठन की बात नहीं यह पूरे हिंदुस्तान की बात है, इसलिए यह संभव ही नहीं है. सरकार छोटी कमेटी बनाकर आंदोलन को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है
किसान नेताओं ने कमेटी के मुद्दे पर कहा है कि, कमेटी बना लीजिए आप एक्स्पर्ट भी बुला लीजिए, हम तो ख़ुद एक्स्पर्ट हैं ही, लेकिन आप ये कि हम धरने से हट जाए ये सम्भव नहीं है. अभी इस पर और चर्चा होनी है. किसानों को कमिटी पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जबतक कमिटी कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती और कुछ ठोस बात नहीं निकलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.