मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कन्नौज में इत्र व्यवसायी के ठिकानों पर आयकर और जीएसटी विभाग की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

कन्नौज में इत्र व्यवसायी के ठिकानों पर आयकर और जीएसटी विभाग की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मशहूर इत्र व्यापारी चंद्रवली एंड संस के ठिकानों पर आयकर विभाग और जीएसटी की संयुक्त टीम ने छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, और सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह छापा टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर डाला गया है। जांच टीमों ने इत्र निर्माता के अलावा कई कोल्ड स्टोरेज मालिकों के ठिकानों पर भी दबिश दी है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 से 40 अधिकारियों की टीम इस छानबीन में जुटी हुई है। आयकर और जीएसटी विभाग की गाड़ियों की लंबी कतार कारोबारी के घर और प्रतिष्ठानों के बाहर देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर जांच शुरू कर दी है, जिससे कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर न आ सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित इत्र कारोबारी का व्यापार वर्षों से चल रहा है और यह देशभर में अपनी खास पहचान रखता है। हालांकि, टैक्स चोरी के आरोपों के चलते अब यह व्यापारी जांच एजेंसियों के शिकंजे में आ गया है।फिलहाल, अधिकारियों की टीम कागजात खंगाल रही है और कारोबारी की वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस छापेमारी के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं

Share This
अगला लेख → यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, झूठे दावे के चलते ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun