किसानो ने केंद्र सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग करी
नई दिल्ली – पिछले 8 दिनों से चल रहे किसानो के प्रदर्शन को खत्म कराने को लेकर केंद्र सरकार और किसानो के बिच वार्ता का क्रम जारी है,इसी बीच किसानो ने मांग रखी है की सरकार इन कानूनों को वापस लेने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाये. क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विशेष संसदीय सत्र बुलाए.
दर्शन पाल ने कहा कि हमने भारतीय किसान यूनियन के नरेश सिंह टिकैत से भी बातचीत की है, उन्होंने कहा है कि हमारे साथ हैं. हम इस संघर्ष में साथ हैं. पाल ने आगे कहा कि हमने देश भर में विरोध स्वरूप 5 दिसंबर को मोदी सरकार और कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ प्रदर्शन करने और पुतले जलाने का आह्वान किया है.
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने दावा किया कि सरकार ने किसानों से पूछे बगैर खेती से जुड़े तीन ऐसे कानून संसद में पारित करा दिए जिनसे किसानों पर ही सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. हम सरकार को इन कानूनों पर खुली बहस की चुनौती देते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर इन कानूनों को लेकर किसानों की चिंताओं और आशंकाओं को दूर नहीं किया तो हमारी यूनियन के किसान दिल्ली जाकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे.
