मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ नगर निगम बॉन्ड की BSE में हुई लिस्टिंग, CM योगी ने बताया ऐतिहासिक पल

लखनऊ नगर निगम बॉन्ड की BSE में हुई लिस्टिंग, CM योगी ने बताया ऐतिहासिक पल

मुंबई – लखनऊ म्युनिसिपल कारपोरेशन के बॉन्ड की बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हो गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम का बांड लांच किया उनके साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व आशुतोष टंडन, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे

इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ के बाद गाजियाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन के बॉन्ड को सरकार लेकर आएगी. उसके बाद कानपुर और वाराणसी नगर निगम के बॉन्ड को भी लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में 1997 में नगर निकायों को म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, लेकिन उत्तर भारत में लखनऊ नगर निगम पहला नगर निगम है, जिसके लिए म्युनिसिपल बॉन्ड जारी हुए हैं

लखनऊ नगर निगम उत्तर भारत का पहला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन है जिसने इस तरह का बॉन्ड जारी किया है. 13 नवंबर को जारी हुए इस बॉन्ड से लखनऊ नगर निगम ने अब तक 200 करोड़ रुपए जुटाए हैं. इस म्युनिसिपल बॉन्ड के जरिए राजधानी लखनऊ के कायाकल्प की तैयारी है.

जारी हुए इस बांड पर निवेशकों को 8.5 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगा और इसकी परिपक्वता अवधि 10 साल है. उम्मीद है कि इस बॉन्ड की सफल लॉन्चिंग से लखनऊ नगर निगम की तस्वीर बदलेगी और उसे देश-विदेश से निवेश जुटाने में मदद भी मिलेगी. इसके साथ ही सरकार अन्य जिलों के नगर निगम के बॉन्ड भी जल्द जारी होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि स्टॉक एक्सचेंज में म्युनिसिपल बॉण्ड के सूचीबद्ध हो जाने से जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी.

Share This
अगला लेख → CM को हुआ बीजेपी से जनता के मोहभंग का एहसास, इसलिए दूसरे राज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun