मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जो टैक्स चोर हैं, उन पर अब बुलडोजर चलेगा। ये सिर्फ आर्थिक नहीं, राष्ट्रीय अपराध है- योगी आदित्यनाथ

जो टैक्स चोर हैं, उन पर अब बुलडोजर चलेगा। ये सिर्फ आर्थिक नहीं, राष्ट्रीय अपराध है- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि “राजस्व सिर्फ आंकड़ा नहीं, विकास की नींव है।” बैठक में उन्होंने टैक्स चोरी और शेल कंपनियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। सीएम ने फिजिकल वेरिफिकेशन को जरूरी बताते हुए नई कंपनियों की जांच पर भी जोर दिया। अप्रैल-मई में राज्य को 18,161.59 करोड़ की वसूली मिली, जो निर्धारित लक्ष्य की ओर एक अच्छा संकेत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कहकर एक सटीक संदेश दिया है कि टैक्स चोरी एक राष्ट्रीय अपराध है। आज जब देश और राज्य अपने संसाधनों के बल पर कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं, ऐसे में टैक्स चोरी या फर्जी कंपनियों की भूमिका न सिर्फ अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह राष्ट्र विरोधी भी मानी जानी चाहिए। सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है कि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में जो तथ्य सामने आए, वह साफ दर्शाते हैं कि राज्य का कर ढांचा मजबूत हो रहा है, लेकिन यह समान रूप से नहीं है। जहां लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर जैसे ज़ोन 60% से अधिक टैक्स कलेक्शन कर रहे हैं, वहीं कानपुर-2, अलीगढ़, मुरादाबाद जैसे ज़ोन 50% से नीचे हैं। यह असमानता बताती है कि या तो संसाधनों की कमी है या फिर अधिकारी लापरवाह हैं।

रिपोर्ट – जितेश अवस्थी

Share This
अगला लेख → चारधाम यात्रा के महज 38 दिनों में चौथा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun