मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

केएल राहुल ने 28,390 करोड़ की संपत्ति वाले शख्स को तीखा जवाब दिया

केएल राहुल ने 28,390 करोड़ की संपत्ति वाले शख्स को तीखा जवाब दिया

टीम वही जो अपने खिलाड़ियों को अहमियत दे और खिलाड़ी वही जो टीम के लिए किसी भी भूमिका में तैयार हो। IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और केएल राहुल की साझेदारी कुछ ऐसा ही कहानी बुन रही है। दिल्ली ने जब राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी, तो राहुल ने भी बिना किसी शिकायत के टीम के लिए कभी ओपनिंग की तो कभी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी की। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने हर पोजिशन पर शानदार प्रदर्शन कर दिखाया, और अपने बल्ले से उन्होंने 28,390 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले एक शख्स को करारा जवाब भी दे दिया।

यह आंकड़ा संजीव गोयनका की संपत्ति का है, जो LSG यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं — वही टीम जिसके लिए केएल राहुल IPL के पिछले सीजन में कप्तान थे। उस सीजन में टीम की हार और राहुल की कप्तानी को लेकर काफी विवाद हुए। मैदान पर ही गोयनका के गुस्से की तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन राहुल ने तब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब IPL 2025 में राहुल का बल्ला खुद ही जवाब दे रहा है — एक ऐसा जवाब जो शब्दों से कहीं ज्यादा भारी है।

IPL 2025 में केएल राहुल का दमदार प्रदर्शन अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें राहुल ने 3 में हिस्सा लिया है। इन तीनों में से दो मैचों में उन्होंने अर्धशतक जमाया है — वो भी लगातार। पहले मैच में ओपनिंग करते हुए CSK के खिलाफ 77 रन बनाए, फिर अगला ही मैच RCB के खिलाफ नंबर 4 पर उतरकर नाबाद 93 रन ठोके। अब तक के 3 मैचों में उन्होंने 169.72 की स्ट्राइक रेट से कुल 185 रन बनाए हैं, जिसमें 93* उनका सर्वोच्च स्कोर है। इस समय वो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

राहुल ने दिखाया क्लास दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन ऋषभ पंत को 27 लाख में खरीदा, वहीं राहुल को इससे भी कम में। लेकिन आज जब गोयनका राहुल की फॉर्म को देख रहे होंगे, तो उन्हें अपनी पिछली टीम में उनके साथ हुए व्यवहार पर जरूर पछतावा हो रहा होगा। राहुल ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से जवाब दे दिया है — ठोस और ठाठ वाला जवाब।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 राउंड गोल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun