कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार का एक्सिडेंट , पैर में लगी चोट
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल आज यानी बुधवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आशीष पटेल प्रयागराज से मिर्ज़ापुर जा रहे थे. तभी करछना के कचरी गांव के सामने एनएच 76 पर हादसा हो गया. इस हादसे में आशीष पटेल के पैर और हाथ में चोटें आईं, जबकि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
कौन हैं आशीष पटेल?
‘योगी 2.0’ सरकार में मंत्री बने आशीष पटेल अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। आशीष पटेल का जन्म 13 अगस्त 1979 को हनुमानगंज, चित्रकूट में हुआ था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आशीष ने 2009 में अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी अनुप्रिया पटेल से शादी कर ली। फिलहाल अनुप्रिया पटेल एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं.