मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गोरखनाथ मंदिर में आस्था और अपनापन, बच्चे संग सीएम योगी का खास पल

गोरखनाथ मंदिर में आस्था और अपनापन, बच्चे संग सीएम योगी का खास पल

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में सुबह करीब चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि-विधान से खिचड़ी अर्पित की। इस दौरान उन्होंने लोकमंगल, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और समग्र कल्याण की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने संतों, श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मंदिर परिसर में पूजा के दौरान एक भावुक और मानवीय पल भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं के बीच मौजूद एक बच्चे पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी तो वे खुद को उससे दुलार करने से रोक नहीं पाए। सीएम योगी बच्चे के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए पूछा, “तुमको क्या चाहिए?” पहले तो बच्चा कुछ देर सोचता रहा, फिर उसने मुख्यमंत्री के कान में अपनी फरमाइश बताई। बच्चे की मासूम बात सुनकर वहां मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और सुरक्षा कर्मी भी ठहाके लगाकर हंस पड़े। दरअसल, बच्चे ने चिप्स दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने तुरंत उसकी इच्छा पूरी करवाई और चिप्स मंगवाकर बच्चे को दिए। चिप्स मिलते ही बच्चे के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे प्रदेश में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बुधवार से ही लाखों श्रद्धालु विभिन्न पवित्र धर्मस्थलों पर पहुंचकर आस्था का नमन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में लाखों श्रद्धालुओं ने महायोगी भगवान गोरखनाथ को श्रद्धापूर्वक खिचड़ी अर्पित की है, वहीं प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है। यह सिलसिला गुरुवार को भी लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति भारत की पर्व-परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह पर्व सूर्यदेव की उपासना से जुड़ा है और हर प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए इसे प्रशस्त माना जाता है। मकर संक्रांति के बाद सनातन परंपरा में सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि मकर संक्रांति देश के हर हिस्से में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है। पूर्वी भारत में इसे बिहू या तिलवा संक्रांति, पश्चिम में लोहड़ी, दक्षिण भारत में पोंगल और उत्तर भारत में खिचड़ी संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी के लिए मंगलमय भविष्य की कामना की।

Share This
अगला लेख → महाराष्ट्र BMC चुनाव एग्जिट पोल : यूपी-बिहार विरोध ने कराया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun