मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कैसरगंज ब्लॉक में बिजली व्यवस्था बेहाल, 100 से अधिक पोलों पर बिना स्विच के जलते बल्ब

कैसरगंज ब्लॉक में बिजली व्यवस्था बेहाल, 100 से अधिक पोलों पर बिना स्विच के जलते बल्ब

बहराइच जिले की ग्राम पंचायत पचंभा, तहसील कैसरगंज के अंतर्गत आने वाले पचंभा, तौकलपुर और तकिया गांवों में बिजली के पोलों पर CFL बल्ब लगाए गए हैं, लेकिन इनके लिए कोई स्विच नहीं लगाया गया है। बिना किसी नियोजित व्यवस्था के लगाए गए इन बल्बों के कारण बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। ग्राम प्रधान जुवैरिया खातून (पत्नी साजिद शेख) द्वारा लगाए गए इन बल्बों से गांव में बिजली की खपत बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है।

गांव के 100 से अधिक बिजली के पोलों पर ऐसे बल्ब लगे हुए हैं, जिनका नियंत्रण नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है, और वे इस स्थिति में सुधार की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जहां भी बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही हो, उसे शीघ्र सुधार किया जाए।

मंत्री ने यह भी कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को शीघ्र अमल में लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बिजली के दुरुपयोग को रोकने और उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

Share This
अगला लेख → बरेली पुलिस ने नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया, 3 लाख की स्म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun