मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बरेली पुलिस ने नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया, 3 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरेली पुलिस ने नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया, 3 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 33 ग्राम नाजायज स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.3 लाख रुपये) और एक टच मोबाइल बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस का छापा

फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पढेरा और कादरगंज तिराहे के पास कुछ लोग नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान चलाया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. मोहम्मद नवी (पुत्र छोटे बक्श), निवासी ग्राम कादरगंज, उम्र 38 वर्ष
  2. साबिर उर्फ पप्पू (पुत्र अजीज अहमद), निवासी ग्राम कादरगंज, उम्र 58 वर्ष

बरामदगी और पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस ने मोहम्मद नवी के पास से 16 ग्राम और साबिर उर्फ पप्पू के पास से 17 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा, ओपो कंपनी का एक टच मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह स्मैक करीब एक महीने पहले झारखंड के एक ट्रक ड्राइवर से खरीदी थी। इसके बाद वे इसे ट्रक चालकों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे

कई मामलों में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नवी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 452, 323, 504, 506 भादवि और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। वहीं, साबिर उर्फ पप्पू भी पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This
अगला लेख → तेज बारिश के बाद हैदराबाद के कई क्षेत्रों में जलभराव , याताय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun