मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कॉफी स्क्रब से पाएं निखरी त्वचा, मिनटों में बनेगा बेहतरीन स्क्रब, दाग-धब्बों को अलविदा

कॉफी स्क्रब से पाएं निखरी त्वचा, मिनटों में बनेगा बेहतरीन स्क्रब, दाग-धब्बों को अलविदा

अगर आप भी अपने घर पर पार्लर जैसा ग्लो पाना चाहते हैं, तो आपको कॉफी को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको कॉफी से बनने वाले आसान फेस स्क्रब के बारे में बताएंगे। इन स्क्रब्स को बनाने में न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है, और न ही अधिक समय लगता है।

ड्राई स्किन के लिए स्क्रब
सर्दियों में अक्सर स्किन सूखी हो जाती है, और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको चाहिए आधा बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और एक बड़ा चम्मच दही। इन दोनों को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हलके हाथों से मसाज करें।

दाग-धब्बों से निजात दिलाने वाला स्क्रब
अगर आपके चेहरे पर एक्ने के दाग-धब्बे हैं, तो इसके लिए एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, एक बड़ा चम्मच चावल का आटा और दो बड़े चम्मच गुनगुना पानी चाहिए। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। कॉफी और चावल का आटा मिलकर दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

ध्यान रखने योग्य बातें
अच्छे परिणाम के लिए इस फेस स्क्रब को कुछ देर तक चेहरे पर लगाकर रखें। बाद में चेहरे को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें। कॉफी फेस स्क्रब आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस ला सकता है। आप इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन पहले इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Share This
अगला लेख → वजन घटाने का बेहतरीन तरीका, डिनर में खाएं यह फूड, पेट भी भरे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun