मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

वजन घटाने का बेहतरीन तरीका, डिनर में खाएं यह फूड, पेट भी भरेगा और वजन भी घटेगा

वजन घटाने का बेहतरीन तरीका, डिनर में खाएं यह फूड, पेट भी भरेगा और वजन भी घटेगा

आजकल वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर यह माना जाता है कि डाइटिंग का मतलब भूखा रहना है। हालांकि, सच तो यह है कि डाइटिंग का मतलब भूखा रहने से नहीं, बल्कि सही और संतुलित आहार लेने से है। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करके प्रोटीन और फाइबर को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप अपने डिनर में ओट्स को शामिल कर सकते हैं। रात में ओट्स का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। कुछ महीनों में ही आप अपने शरीर में बदलाव महसूस करेंगे।

डायटिशियन स्वाति सिंह के अनुसार, ओट्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। ओट्स को नाश्ते, लंच या डिनर में किसी भी रूप में खा सकते हैं, लेकिन रात के खाने में ओट्स खाना बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ओट्स में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, नियासिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इसमें विटामिन A, B6, B12 और विटामिन D भी पाया जाता है।

रात में ओट्स खाने के फायदे: कई बार रात में हल्का खाना खाने के बाद फिर से भूख लगने लगती है, लेकिन ओट्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह धीरे-धीरे पचता है और शरीर में कैलोरी का सेवन कम करता है। ओट्स का सेवन पेट और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह शरीर के अतिरिक्त फैट को तेजी से बर्न करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। आप ओट्स को चीला, नमकीन ओट्स या ओट्स इडली के रूप में भी खा सकते हैं।

Share This
अगला लेख → सुबह के नाश्ते में ज्यूकिनी एग टोस्ट बनाएं, गार्लिक ब्रेड का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,838 +183 (+0.24%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun