मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरियाई ‘किम्ची’ अब भारत में भी काफी पॉपुलर हो रही है। जानिए इसकी वेज रेसिपी

कोरियाई ‘किम्ची’ अब भारत में भी काफी पॉपुलर हो रही है। जानिए इसकी वेज रेसिपी

आजकल कोरियन स्किनकेयर के साथ-साथ कोरियन रेसिपीज का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कोरियन रेस्टोरेंट्स की भरमार हो गई है, और यहां अक्सर भीड़ नजर आती है। इसी ट्रेंड के चलते, आज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट कोरियन ‘वेज किम्ची’ रेसिपी लेकर आए हैं। यह बनाने में बहुत आसान है और अक्सर साइड डिश के रूप में खाई जाती है। तो चलिए जानते हैं, ‘वेज किम्ची’ बनाने की सरल विधि।

मिर्च पेस्ट की सामग्री:

  • साबुत लाल मिर्च – 6
  • लहसुन की कलियाँ – 6
  • अदरक – थोड़ा सा
  • पानी – 3 कप
  • टमाटर केचप – 1 कप
  • चीनी – 1 बड़ा चम्मच

सब्जियों के लिए सामग्री:

  • चीनी गोभी – 400 ग्राम
  • इंडियन पत्तागोभी – 400 ग्राम
  • मूली – 1
  • गाजर – 4
  • हरी प्याज – 4
  • नमक – 2 बड़े चम्मच
  • ठंडा पानी – 2 लीटर

घोल के लिए सामग्री:

  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • सोया सॉस – 1-2 बड़े चम्मच
  • तिल – 2 बड़े चम्मच

वेज किम्ची बनाने की विधि:

पहला कदम: सबसे पहले मिर्च का पेस्ट तैयार करें। इसके लिए एक पैन में 3 कप पानी लें और उसमें साबुत लाल मिर्च, लहसुन की कलियाँ और अदरक डालकर उबालें। जब यह अच्छे से उबाल जाए, तो इसे मिक्सी में डालकर साथ में ¾ कप सिरका, ¾ कप टमाटर केचप और 1 बड़ा चम्मच चीनी डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।

दूसरा कदम: अब सब्जियों की तैयारी करें। चीनी गोभी, पत्तागोभी, मूली, गाजर और हरी प्याज को गोल आकार में काट लें। फिर एक बड़े पैन में पानी और नमक डालकर उसे उबालें। जब पानी उबालने लगे, तो सब्जियों को उसमें डालकर 2-3 मिनट के लिए उबालें, फिर उन्हें निकालकर ठंडे पानी से धो लें और अच्छी तरह से सूखा लें।

तीसरा कदम: अब, तैयार मिर्च पेस्ट और तिल को इन उबली हुई सब्जियों पर डालें और सभी को अच्छे से मिला लें। बस, आपकी कोरियन वेज किम्ची तैयार है। आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

इस रेसिपी के जरिए आप घर पर ही स्वादिष्ट कोरियन किम्ची बना सकते हैं, जो न केवल सेहतमंद है, बल्कि एक बेहतरीन साइड डिश भी है!

Share This
अगला लेख → अब सफेद बालों से परेशान होने की ज़रूरत नहीं, इस घरेलू उपाय स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun