मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस हो तो अपनाएं ये आसान टिप्स, ताकि हो सुकून भरी नींद

रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस हो तो अपनाएं ये आसान टिप्स, ताकि हो सुकून भरी नींद

खराब जीवनशैली, देर रात खाना, अनहेल्दी डाइट, और अधिक तनाव जैसे कई कारण आपके नींद के पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार करना चाहते हैं, तो कुछ सरल टिप्स को नियमित रूप से अपनाना शुरू करें। रात में सोते वक्त होने वाली बेचैनी से छुटकारा पाने के लिए आप ये टिप्स आजमाकर देख सकते हैं:

  1. गहरी सांस लें
    अगर आपको सोने में मुश्किल होती है, तो बिस्तर पर लेटकर गहरी सांस लें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। धीरे-धीरे गहरी सांस लेते-लेते आपकी नींद आ जाएगी। इसके साथ ही आप 7-8 घंटे की गहरी नींद पाने के लिए स्लीप मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
  2. गुनगुने पानी से नहाएं
    विशेषज्ञों के अनुसार, गुनगुने पानी से स्नान करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। यह आपके तनाव और थकान को दूर करने में मदद करता है। जब आप आराम से बिस्तर पर जाएंगे, तो नींद जल्दी आएगी। हालांकि, नहाने और भोजन के बीच कम से कम एक से दो घंटे का अंतर होना चाहिए।
  3. कुछ आदतों में सुधार करें
    रात के समय कॉफी पीने की आदत को छोड़ देना बेहतर होगा, क्योंकि कैफीन आपकी नींद में खलल डाल सकता है। इसके अलावा, सोने से पहले फोन पर स्क्रॉल करना भी छोड़ दें, क्योंकि स्क्रीन का इस्तेमाल आपकी नींद में बाधा डाल सकता है।
  4. समय का निर्धारण करें
    अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं, तो हर रात एक ही समय पर सोने का प्रयास करें। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों में आपका दिमाग खुद ही आपको सोने का संकेत देने लगेगा।

Share This
अगला लेख → मूली का सेवन करने का सही तरीका क्या है, जिससे गैस और एसिडिटी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun