मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोहली के संन्यास के बाद कौन भरेगा नंबर-4 की जगह? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा मौका

कोहली के संन्यास के बाद कौन भरेगा नंबर-4 की जगह? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा मौका

12 मई को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया कि क्या कोहली टेस्ट फॉर्मेट में दोबारा मैदान में उतरेंगे। अब वे केवल वनडे क्रिकेट में ही नजर आएंगे। गौरतलब है कि कोहली इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2024 में अलविदा कह चुके हैं।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना उनके लिए आसान नहीं है, लेकिन यह फैसला उन्हें सही लग रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट को अपना सब कुछ दिया और इसके बदले उन्हें उम्मीदों से कहीं बढ़कर मिला।

कोहली ने भारत के लिए कुल 123 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनमें 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इनमें 30 शतक शामिल हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2025 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। कोहली के रिटायरमेंट की घोषणा इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले हुई है, जिससे टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि नंबर-4 पर अब कौन खेलेगा, वो जगह जो लंबे समय से विराट कोहली की पहचान थी।

कोहली की जगह लेने के संभावित दावेदार

श्रेयस अय्यर

विराट कोहली ने अपने 123 टेस्ट मैचों में से 98 बार नंबर-4 पर बल्लेबाजी की और इस पोजिशन पर उनका औसत 50 से ज्यादा रहा। यह स्थान भरना किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस रेस में सबसे पहला नाम आता है श्रेयस अय्यर का। अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट (नवंबर 2021, बनाम न्यूजीलैंड) में ही शतक और अर्धशतक जड़कर अपनी काबिलियत दिखाई थी। अब तक वे 14 टेस्ट में 811 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। भले ही उन्होंने अधिकतर बार नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी की हो, लेकिन वह किसी भी स्थान पर सहज नजर आते हैं और टीम मैनेजमेंट उनकी तकनीकी दक्षता पर भरोसा जता सकता है।

शुभमन गिल

गिल भी एक मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने अब तक ज्यादातर टेस्ट मैचों में ओपनिंग की है या फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है, लेकिन उनकी तकनीक और धैर्य उन्हें नंबर-4 के लिए उपयुक्त विकल्प बनाते हैं। अगर केएल राहुल तीसरे नंबर पर उतरें तो गिल को एक पायदान नीचे भेजा जा सकता है। इस स्थिति में ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को दी जा सकती है।

सरफराज खान

सरफराज खान भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में टेस्ट डेब्यू किया था और पहली ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट खेले हैं और नंबर-4 पर खेलने का एक मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 150 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में वो आत्मविश्वास नजर आता है जो इस अहम स्थान के लिए जरूरी है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली की जगह कौन लेता है और क्या वो खिलाड़ी उस विरासत को आगे बढ़ा पाता है जो कोहली ने पीछे छोड़ी है।

Share This
अगला लेख → अमेरिका में अगले 24 घंटे में होगा बड़ा ऐतिहासिक फैसला, ट्रंप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun