मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

ड्रेसिंग रूम में जब दिखा था एडम गिलक्रिस्ट का गुस्सा

ड्रेसिंग रूम में जब दिखा था एडम गिलक्रिस्ट का गुस्सा

खेल डेस्क – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट तूफानी अंदाज के लिए प्रसिद्ध थे. इंडियन प्रीमियर लीग में भी गिलक्रिस्ट ने अपना तूफान दिखाया लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ जब अच्छा खेलने के बावजूद वो ड्रेसिंग रूम में खुद से ही बेहद नाराज थे. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने इस वाकये का खुलासा किया है.

गिलक्रिस्ट 2009 में हैदराबाद की आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स के कप्तान थे. उस सीजन में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम चैंपियन बनी. हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ अपना विकेट गंवाने के बाद वो बेहद नाराज थे गिलक्रिस्ट की टीम का हिस्सा रहे आरपी सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरान उस मैच के किस्से को याद किया. आरपी ने बताया, 2009 के सेमीफाइनल में 85 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद भी गिलक्रिस्ट खुद पर बेहद गुस्सा थे. वो ड्रेसिंग रूम में वापस आए, लेकिन काफी गुस्सा थे.

दिल्ली के खिलाफ हुए उस मैच में डेक्कन को जीत के लिए 154 रन की जरूरत थी. डेक्कन के कप्तान और ओपनर गिलक्रिस्ट ने धुआंधार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में ही 85 रन जड़ डाले थे. डेक्कन ने आसानी से वो मैच जीता था और फिर फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर पहली बार खिताब जीता था. उस सीजन में आरपी सिंह ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. आरपी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे और पर्पल कैप जीती थी.

Share This
अगला लेख → भोजन है प्रकृति का उपहार, न करें इसका तिरस्कार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,657 +2 (+0%)
निफ्टी 24,256 +6 (+0.02%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun