मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कौशांबी में टीला धंसने से दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की जान गई

कौशांबी में टीला धंसने से दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की जान गई

कौशांबी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव में मिट्टी का टीला अचानक धंस जाने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो किशोरियां शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के वक्त लोग मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक टीला भरभराकर गिर पड़ा और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिलाओं का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वय वंदना योजना, बुजुर्गों को मि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun