मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खाने की इस चीज से बढ़ रहा है खतरा, भारतीय कर रहे हैं ज्यादा उपयोग, स्वास्थ्य पर बुरा असर

खाने की इस चीज से बढ़ रहा है खतरा, भारतीय कर रहे हैं ज्यादा उपयोग, स्वास्थ्य पर बुरा असर

भारत में मीठा खाने का चलन इतना ज्यादा है कि शायद ही किसी और देश में ऐसा देखने को मिले। हर गली-मोहल्ले और शहर में मिठाई की दुकानें भरी पड़ी हैं। सुबह की चाय से लेकर रात के दूध तक, लोग दिनभर में कई चम्मच चीनी का सेवन कर लेते हैं। त्योहारों पर तो मीठा और मिठाई जैसे एक परंपरा का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। स्वादिष्ट लगने वाला यह मीठा आपकी सेहत के लिए धीरे-धीरे जहर का काम करता है। ज्यादा मीठा खाने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं, एक दिन में कितना मीठा खाना चाहिए और अधिक चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

ज्यादा मीठा खाने से होने वाली बीमारियां

  1. मोटापा
    अधिक मीठा खाने से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी जमा हो जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अनहेल्दी वेट गेन की वजह से डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  2. हाई बीपी और स्ट्रोक
    जो लोग ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। इससे ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना को बढ़ाता है।
  3. फैटी लिवर
    अधिक मीठा खाने से लिवर पर नकारात्मक असर पड़ता है। ज्यादा चीनी का सेवन करने वालों में फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इससे लिवर में चर्बी जमा हो जाती है और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
  4. हाई कोलेस्ट्रॉल
    अधिक चीनी खाने से खून में हानिकारक तत्व बढ़ने लगते हैं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है। यह स्थिति हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देती है।
  5. त्वचा और दांतों की समस्याएं
    ज्यादा मीठा खाने से त्वचा पर झाइयां और मुंहासे हो सकते हैं। यह त्वचा की उम्र बढ़ाने का काम करता है। साथ ही, दांतों में कैविटी और सड़न की समस्या भी हो जाती है।

एक दिन में कितना मीठा खाना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक व्यक्ति को दिनभर में 4-5 चम्मच से ज्यादा चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। एक चम्मच चीनी में लगभग 4 ग्राम शुगर होती है। यानी, दिनभर में 20 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए। लेकिन भारतीय इस मामले में सबसे आगे हैं और दुनियाभर में सबसे ज्यादा मीठा खाने वालों में शामिल हैं।

सावधानी बरतें और अपनी चीनी की खपत सीमित करें, ताकि आप स्वस्थ जीवन जी सकें

Share This
अगला लेख → विटामिन सी और आयरन से भरपूर इस फल का जूस पीने से नसें होती ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun