मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विटामिन सी और आयरन से भरपूर इस फल का जूस पीने से नसें होती हैं मजबूत, मांसपेशियां होती हैं ताकतवर

विटामिन सी और आयरन से भरपूर इस फल का जूस पीने से नसें होती हैं मजबूत, मांसपेशियां होती हैं ताकतवर

अनार एक ऐसा फल है, जिसे सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और पॉलीफेनोल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स दिल की सेहत से लेकर नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने तक मदद करते हैं। यदि आप अपनी नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अनार का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, इसके फायदों को विस्तार से जानते हैं।

नसों और मांसपेशियों को करता है मजबूत

अनार में मौजूद एलेगिटैनिन्स नामक पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। यह नसों को ताकत देने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। अनार में पाया जाने वाला मैग्नीशियम नसों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। साथ ही, यह कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करके मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है। अनार में आयरन भी मौजूद होता है, जो खून की कमी को दूर करता है और मांसपेशियों के कार्य को बेहतर बनाता है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ

अनार का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। विटामिन सी की प्रचुरता के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर यह त्वचा की सेहत में भी सुधार करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

अनार का जूस कब और कैसे पिएं?

अनार का जूस पीने का सबसे अच्छा समय नाश्ते के बाद या भोजन से पहले है। दिन में एक बार इसका ताजा जूस निकालकर पीने से अधिक लाभ मिलता है। कोशिश करें कि जूस में चीनी न मिलाएं और इसे तुरंत पिएं ताकि पोषक तत्व बरकरार रहें।

Share This
अगला लेख → चटपटा नाश्ता चाहिए? इमली के पानी में मसाला कॉर्न जरूर ट्राय …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun