मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप प्रतिभाग करेंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के UP के लाभार्थी

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप प्रतिभाग करेंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के UP के लाभार्थी

लखनऊ – देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड- 2024 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के,प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। जनपद वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, बाराबंकी एवं खीरी से दो-दो लाभार्थी गणतंत्र दिवस परेड- 2024 में प्रतिभाग के लिए चिन्हित किये गये है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बुधवार को 07- कालीदास मार्ग, लखनऊ से फ्लैग ऑफ कर इन लाभार्थियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री जी द्वारा सभी लाभार्थियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किये जाने पर उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस आयोजित होने वाली परेड के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के लाभार्थियों को आमंत्रित किये जाने के लिए मा0प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण में देश में टाप पर है।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जिसमें हमारी थारू जनजाति की एक महिला, एक दिव्यांग और सामान्य लाभार्थी भी शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश को अब तक कुल 36.15 लाख आवास निर्माण का लक्ष्य भारत सरकार से प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष अब तक 34.34 लाख आवास का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है, शेष आवास निर्माणाधीन है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के अन्तर्गत 2.57 लाख लाभार्थियों को पक्के घर दिये गये है।उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का विचार रहता है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में देश की राजधानी में आमंत्रित हो। इनमें से कई ऐसे लोग भी हैं ,जो कभी दिल्ली नहीं गए होंगे। लेकिन आज वे दिल्ली जा रहे हैं। हम सभी खुश है क्योंकि हम गरीबी के दर्द को जानते हैं। गरीबी के दर्द को जानने के कारण ही गरीबों का दर्द दूर करने में हम सफल हुए है। आज गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, हर घर से नल जल की सुविधा मिली है। उनके घरों का अंधेरा दूर कर बिजली कनेक्शन दिया गया है। पीएम आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। उनको आने वाले पांच वर्षों तक निःशुल्क राशन मिलेगा। यह भी गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास उपलब्ध कराने में देश में पहले स्थान पर है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने यह भी बताया कि जिन राज्यों ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के लक्ष्य को पूरा नहीं किया है वह भी उत्तर प्रदेश के आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा हमें आवांटित किए गए हैं और हम उन्हें भी पूरा कराने में सफल हुए हैं।

Share This
अगला लेख → ये भारतीय गणतंत्र का अमृत काल, देश को बनाएंगे विकसित भारत : …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun