मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गर्मियों में आखिर क्यों बढ़ जाता है स्किन पर फंगल इंफेक्शन का खतरा, जानें इससे बचने के उपाय

गर्मियों में आखिर क्यों बढ़ जाता है स्किन पर फंगल इंफेक्शन का खतरा, जानें इससे बचने के उपाय

गर्म मौसम में तेज और चिलचिलाती धूप त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती है। अक्सर आपने सुना होगा कि धूप के संपर्क में आने से त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। गर्मियों में धूप के कारण निकलने वाले पसीने से बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर वे लोग जो दिन में 12 से 14 घंटे धूप में बिताते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मियों में त्वचा पर फंगल इंफेक्शन का मुख्य कारण धूप और पसीना है। गर्मियों में जब पसीना कपड़ों पर चिपक जाता है और काफी देर तक चिपका रहता है तो यह फंगल इंफेक्शन का रूप ले लेता है। साथ ही गर्मियों में साफ-सफाई पर ध्यान न देने से भी त्वचा पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। गंदे जूतों और गंदे कपड़ों के बार-बार इस्तेमाल से फंगल इंफेक्शन होने की संभावना अधिक होती है। साथ ही टाइट कपड़े पहनने से पसीना आ सकता है, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

सनस्क्रीन अवश्य लगाएं

गर्मियों में फंगल इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाने में भी सनस्क्रीन आपकी मदद करती है। धूप में निकलने से करीब 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए। अगर आप लगातार धूप में रहते हैं तो आपको हर 2 घंटे में अपने चेहरे और हाथों पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए, ताकि सूरज की हानिकारक किरणें सीधे त्वचा पर असर न करें।

कपड़े धोते समय रखें इस बात का ध्यान

गर्मियों में कपड़े धोने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मियों में कपड़े धोते समय माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। कपड़े धोते समय कपड़ों को अच्छे से साफ करने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। क्योंकि अगर साबुन कपड़ों में रह गया तो आपको इससे एलर्जी हो सकती है।

Share This
अगला लेख → पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun