मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गर्लफ्रेंड संग चाउमीन खाते लड़के को उसके माता-पिता ने देख लिया, वहीं सड़क पर जमकर पीट दिया

गर्लफ्रेंड संग चाउमीन खाते लड़के को उसके माता-पिता ने देख लिया, वहीं सड़क पर जमकर पीट दिया

कानपुर में शुक्रवार शाम एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब 21 वर्षीय युवक रोहित और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका को सड़क पर सबके सामने उसके ही माता-पिता ने बुरी तरह पीटा। यह मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहा का है, जहाँ यह पूरी घटना हुई और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, रोहित और उसकी प्रेमिका एक दुकान के पास बैठकर चाउमीन खा रहे थे, तभी अचानक रोहित के माता-पिता शिवकरण और सुशीला वहाँ पहुँच गए। दोनों को साथ देखकर वे बेकाबू हो गए और गुस्से में आकर सार्वजनिक रूप से बेटे और उसकी प्रेमिका को पीटने लगे। सुशीला ने अपनी होने वाली बहू को बाल पकड़कर घसीटा और स्कूटी से भागने की कोशिश करने पर भी उन्हें छोड़ा नहीं। रोहित के पिता ने भी चप्पलों और थप्पड़ों से उसकी पिटाई की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रेमी जोड़ा अक्सर पास के एक अवैध स्टॉल के पीछे मिलते थे। जैसे ही हंगामा शुरू हुआ, वहां भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ राहगीरों द्वारा भी युवक पर हाथ उठाने की बात सामने आई है।

पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया गया और मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक कार्यक्रम में अपने जीवन की कहानी साझा करते हुए कहा, “मैं कोई नेता नहीं हूँ। मैं बिहार के एक साधारण परिवार से आता हूँ। मेरे दादा बैलगाड़ी चलाते थे और मजदूरी करते थे। मेरे पिता सरकारी डॉक्टर थे। पिछले 10 सालों में मैंने जिनका साथ दिया, वो सत्ता में पहुंचे। लेकिन तीन साल पहले मैंने सब छोड़ दिया।”

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान में राहुल गांधी की जमकर तारीफ हो रही है –संबित पात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun